History of our school

बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज की स्थापना 9 अगस्त 1947 को हुई थी स्थानीय विधायक स्वर्गीय श्री श्याम मनोहर मिश्र ने इसे स्थापित किया था इसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 1953 में हाईस्कूल की एवं 1955 इंटरमीडिएट की मान्यता प्रदान की गई तब से लेकर अब तक यह एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में संचालित है। पंडित श्याम मनोहर मिश्र जी के बाद श्री चंद्र भानु गुप्त, श्री कैलाश प्रकाश, श्री कृष्णा रस्तोगी, समाजवादी चिंतक श्री भगवती सिंह विद्यालय के प्रबंधक बने। सब ने विद्यालय को बेहतर बनाने हेतु यथेष्ट प्रयत्न किया। किंतु स्वर्गीय श्री भगवती सिंह का विद्यालय में योगदान अप्रतिम है इनके प्रयासों से विद्यालय में लगभग 50 कमरों का निर्माण हुआ। वर्तमान समय में विद्यालय के प्रबंधक श्री एनके सिंह चौहान जी हैं।

बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज लखनऊ लखनऊ जनपद का एक प्रतिष्ठित एवं सबसे अधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। यह लखनऊ मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित बख्शी का तालाब के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 जिसे सीतापुर रोड के नाम से भी जाना जाता है पर ही स्थित है। यह अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपने चारों तरफ 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तक के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। वर्तमान समय में यहां लगभग 4000 छात्र-छात्रायें शिक्षा ग्रहण करते हैं। छात्र छात्राओं के अध्यापन एवं अन्य सहायता के लिए यहां लगभग 50 शिक्षक, पांच लिपिक एवं 17 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहता है।